फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Employees performed at the Head Post Office.

प्रधान डाकघर पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन .

Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employees performed at the Head Post Office.
अल्फस्टीनगंज स्थित प्रधान डाकघर पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते डाक कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को दोपहर भोजनावकाश के समय डाक कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर पर निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं। सरकारी संस्थानों के निजीकरण के लिए सरकार 30 वर्ष की सेवा या फिर 55 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले कर्मचारियों को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस आदेश को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांग से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ और बैनर हाथ में लिए थे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को तेज दिया जाएगा। डाक विभाग को निजी हाथों में जाने से हर कीमत पर रोका जाएगा। धरना प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष सभाजीत पाल, मंडलीय सचिव रामउजागिर यादव, हरिशंकर यादव, राजेश सिंह, सूर्यलाल वर्मा, श्रवण कुमार मिश्र, हीरालाल यादव, शकील अहमद, नागेश प्रसाद, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed