फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis placed on following road safety rules

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने पर दिया गया जोर

Wed, 15 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on following road safety rules
24- सिद्दीकपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में परिवहन विभाग द्वारा यातायात जागरूकता के लिए आयोजित निब - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन मंगलवार को एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय निबंध लिखे और चित्र बनाए। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी त्रिपाठी ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय एवं संध्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में श्रेया सेठ ने प्रथम, रोशनी गुप्ता ने द्वितीय एवं सौर्या सेठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) यूबी सिंह ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। सबसे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस समय आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं। वहीं मौते भी खूब हो रही हैं। इसका कारण सड़क सुरक्षा का पालन नहीं करना है। अगर सड़क सुरक्षा का पालन किया जाए तो दुर्घटनाएं नहीं होंगी। टीएसआई विनोद सिंह ने सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम पालन करने पर जोर दिया। साथ ही उन्हें अपने माता-पिता, रिस्तेदार एवं मित्रों को भी जागरूक करने काआह्वान किया गया। संयुक्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने पर बल दिया। इससे पूर्व समस्त बच्चों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा संबंधी लिफलेट, पंपलेट एवं फोल्डर वितरित किये गये। प्रधानाचार्या मधुलिका सिंह ने समस्त प्रतिभागियों व आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की मैडम नूरूल के साथ परिवहन विभाग के कर्मी एवं यातायात कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed