फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis on multidisciplinary education and research in NEP

एनईपी में बहुविषयक शिक्षा और रिसर्च पर बल

Thu, 08 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on multidisciplinary education and research in NEP
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति में निहित चुनौतियां विषय पर चर्चा हुई। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां के प्राचार्य प्रो. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि विश्व में आर्थिक स्थिति के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थी को राजकुमार बनाया गया है, राजा नहीं। उसके एकेडमिक बैंक के क्रेडिट को ट्रांसफर करने की व्यवस्था है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में बहुविषयक शिक्षा और रिसर्च पर जोर दिया गया है, जो कि विद्यार्थी के हित में है।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रो. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करेगी। ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की आवश्यकता की पूर्ति के लिए मौजूदा शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने कहा कि इसके तहत डिजिटल यूनिवर्सिटी और ऑनलाइन क्लासरूम की व्यवस्था की जा रही है। कार्यशाला की अध्यक्षता डीन संकाय के प्रो. बीबी तिवारी ने किया। इस दौरान प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. नुपूर तिवारी, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. प्रमोद व डॉ. पुनीत धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed