फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   School managers struggling with electricity problems

Jaunpur News: बिजली की समस्या से जूझ रहे स्कूल प्रबंधक

Thu, 10 Sep 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
School managers struggling with electricity problems
विधायक तूफानी सरोज को पत्रक सौपते विद्यालय प्रबंधक। संवाद
केराकत। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर बृहस्पतिवार को जौनपुर इकाई के विद्यालय प्रबंधकों ने विभिन्न समस्याओं के लिए आवाज बुलंद की। प्रबंधकों ने केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र सौंपकर निजी विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। संघ के जौनपुर इकाई के संयोजक संजय दूबे की अध्यक्षता में सौंपे गए मांगपत्र में निजी विद्यालयों की मान्यता के नियमों को सरल और व्यावहारिक बनाने, बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान कराने और विद्यालयों की परिवहन व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रबंधकों ने कहा कि लगातार बढ़ती औपचारिकताओं, विभागीय निर्देशों और अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते विद्यालयों के संचालन पर आर्थिक और प्रशासनिक दबाव बढ़ रहा है। सरकार को निजी विद्यालयों की जमीनी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नियमों को सरल और व्यावहारिक बनाना चाहिए। इस दौरान संरक्षक दिनेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद राय, अंजनी सिंह, बृजेश यादव, अमित यादव, शुभम यादव, दिलीप विश्वकर्मा और बृजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed