फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity supply disrupted in three villages due to burning of transformer

Jaunpur News: ट्रांसफार्मर जलने से तीन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 21 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted in three villages due to burning of transformer
मीरगंज। अगहुआ गांव में लगे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला हुआ है। इससे तीन गांव प्रभावित हुए हैं। एक सप्ताह पहले ही वहां खराब पड़ी ट्रांसफार्मर को बदला गया था, लेकिन कुछ ही देर में वह भी जल गया। इसकी शिकायत लोगों ने बिजली विभाग में कर दी है।
विज्ञापन

जंघई विद्युत उपकेंद्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत अगहुआ बाजार में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे अगहुआ बाजार चौधरीपुर व अगहुआ यादव बस्ती में आपूर्ति दी जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, एक सप्ताह पहले अचानक ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे इन तीनों गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन वह भी जल गया। ग्रामीणों में इसे लेकर नाराजगी है। शिकायतकर्ताओं में अशोक यादव बाबा, बबलू यादव, संजय यादव, दिनेश यादव व गांव के अन्य लोग शामिल हैं। एसडीओ जघंई आदित्य मार्केडेय ने बताया है कि सूचना मिली है शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed