फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity

विद्युत उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity
13- केराकत में विद्युत उपखंड कार्यालय विद्युत दुर्व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : JAUNPUR
केराकत। विद्युत दुर्व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को भड़क उठा। उपभोक्ताओं ने क्षत्रिय स्वराज समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उपकेंद्र से जुड़े सेनापुर फीडर से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। रजिस्टर पर क्षेत्र में 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति होना दर्ज किया जा रहा। जबकि मात्र चार से पांच घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। इसमें भी बार-बार कटौती की जा रही। प्रदर्शनकारियों ने संविदा पर रखे गए लाइनमैन पर फाल्ट ठीक करने के नाम पर धनउगाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में रिंकी सिंह, सूरज सिंह राजपूत, बाबुल सिंह, सुजीत सिंह, नवीन, दीपक, अक्षय चौरसिया, शनी सिंह, सुहेल शाह, अमन वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed