{"_id":"6845d35bc707355f9802cc62","slug":"electrical-load-capacity-will-increase-by-rs-12-lakh-in-iti-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-135545-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आईटीआई में 12 लाख रुपये से बढ़ेगी विद्युत लोड क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आईटीआई में 12 लाख रुपये से बढ़ेगी विद्युत लोड क्षमता
विज्ञापन
मल्हनी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर को ओवरलोड और जर्जर तारों की समस्या से निजात मिलेगी। आईटीआई परिसर में 12 लाख रुपये की लागत से विद्युत लोड को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही छह लाख की धनराशि से लाइन शिफ्टिंग का भी कार्य कराया जाएगा। विभाग द्वारा निर्धारित धनराशि बिजली विभाग को सौंप दी गई है। जल्द ही बिजली की समस्या से राजकीय आईटीआई को निजात मिलेगी ।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से तीन नए ट्रेडों के संचालन की तैयारी कर ली गई है। सभी ट्रेडों के संचालन के लिए आधुनिक मशीन की स्थापना की गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अभी तक 250 केवीए विद्युत लोड क्षमता रखी गई थी। इससे बार-बार ट्रिपिंग की समस्या होती थी और आधुनिक मशीन की स्थापना से विद्युत लोड बढ़ जाने से संस्थान ने करीब 12 लाख रुपये की धनराशि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन बिजली विभाग को 250 केवीए से 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की स्थापना के लिए धनराशि आवंटित कर दी है। 400 केवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना से राज्य की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में लगे आधुनिक मशीनों की संचालन में सहूलियत मिलेगी और बार-बार लो वोल्टेज की वजह से ट्रिपिंग होने की समस्या भी दूर होगी।
6 लाख से होगा लाइन शिफ्टिंग कार्य
आरटीआई परिसर में लंबे समय से जर्जर तारों की मरम्मत न होने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। आईटीआई परिसर के बीचोबीच से गुजर रहे हाईटेंशन तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं जिसके चलते संस्थान की ओर से छह लाख रुपए लाइन शिफ्टिंग के कार्य के लिए खर्च करने की योजना बनाई है। लाइन शिफ्टिंग के कार्य के लिए निर्धारित धनराशि बिजली विभाग को सौंप दी गई है। जगह-जगह पर नए बिजली पोल,जर्जर तार को बदलने का कार्य,परिसर के बीचों-बीच से गुजर रहे हाईटेंशन तार को आईटीआई परिसर के बाउंड्री किनारे से शिफ्टिंग का कार्य समेत कई अन्य कार्य करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विद्युत क्षमता बढ़ाने का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही लाइन शिफ्टिंग के कार्य को शुरू करा दिया गया है। विद्युत कार्य हो जाने से आईटीआई परिसर में बिजली की समस्या दूर होगी।-मनीष कुमार पाल, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान