फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elected presidents took oath

Jaunpur News: निर्वाचित अध्यक्षों ने ली शपथ

Sun, 28 May 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Elected presidents took oath
जौनपुर। जिले के तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत में शनिवार को निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का शपथ दिलाई गई। निकायों के लिए नामित मजिस्ट्रेट ने अध्यक्ष और सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण के बाद अध्यक्षों ने शहर के चहुंमुखी विकास वादा किया।
विज्ञापन

बदलापुरः एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह और सभासदों को शपथ दिलाई । अध्यक्ष सीमा सिंह के साथ 15 वार्डों के सभासदों को शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में चेयरमैन सीमा सिंह ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम होगा है। इसके पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र और चेयरमैन सीमा सिंह ने अमर शहीद सल्तनत बहादुर सिंह तथा पीजी कॉलेज के संस्थापक ठाकुर धर्मराज सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर ईओ अनिल कुमार सिंह के साथ ही वैभव सिंह एवं उन्नत सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता राजनाथ उपाध्याय व संचालन दिलीप जायसवाल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन


शाहगंजः नगर के बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रचना सिंह और 25 वार्डों के सभासदों को एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित सभासद छेदीलाल, प्रेमचंद, सुशीला देवी, शिवप्रसाद, आरती, राममिलन, संगीता जायसवाल, सिकन्दर, संगीता, चंद्रकला, गणेश चंद्र, श्रेयांश, किरन सोनी, मुहसिना , अब्दुल्ला, रेखा, सपना, मूरता देवी, जानकी सोनी, तैय्यबा नूर, मनीष, अर्पित जयसवाल, फैजान, रामप्रसाद व परवेज को शपथ ली। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधनाथ पाल, शेखर साहू, संतोष अग्रहरी, अब्दुल्ला पहलवान व अरशद अंसारी उपस्थित रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed