फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ekta Yatra welcomed with flower shower on the birth anniversary of Iron Man

Jaunpur News: लाैैह पुरुष की जयंती पर पुष्प वर्षा कर किया एकता यात्रा का स्वागत

Fri, 14 Nov 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ekta Yatra welcomed with flower shower on the birth anniversary of Iron Man
जिला अस्पताल में पर्चा बनाने को कतार में खड़े लोग। संवाद - फोटो : -घर में हुए पथराव के बाद घटना की जानकारी देता पीड़ित। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा सदर विधानसभा की तरफ से एकता यात्रा निकाली गई।
इसका नेतृत्व खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। इस दौरान ढोल ताशा व पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा सिद्दीकपुर स्थित एक लॉन से ढोल मजीरा व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यह चलकर कुत्तूपुर चौराहे होते हुए शकरमंडी पहुंचा जहां पर नगर उतरी मंडल के कार्यकर्ता अध्यक्ष सारिका सोनी के नेतृत्व में यात्रा में शामिल हुए। एकता यात्रा का कोतवाली चौराहे पर पहुंचने पर महादेव सेना के अध्यक्ष विमल सिंह, मनीष सेठ, हरेराम केसरवानी के साथ सैंकड़ों लोगों ने स्वागत किया।
एकता यात्रा कोतवाली थोड़ा आगे बढ़ने पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंह, रानू सिंह, जैकी साहू, प्रदीप सिंह, सर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारी बधुओं ने एकता यात्रा में माल्यार्पण कर स्वागत किया। एकता यात्रा का व्यापारी बंधुआं ने घर की छत से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। एकता यात्रा चाहरसू चौराहे पर पहुंचने पर व्यापारी नन्हेंलाल वर्मा, अजीत सोनी, विष्णु सोनी, मनीष सोनी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एकता यात्रा चाहारसू से होते हुए ओलंदगंज पहुंची जहां पर नगर दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं व अध्यक्ष डॉ.कमलेश निषाद के नेतृत्व में एकता यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा किया गया। जोगियापुर में निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा एकता यात्रा में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed