फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   eight year old girl Sexual assaulted while grazing goats accused ran away after fainting in jaunpur UP

जौनपुर: युवक पर बकरी चराने गई बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने बताया झूठा, जानें पूरा मामला

Tue, 03 Aug 2021 10:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Aug 2021 10:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में मासूम बच्ची बकरी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने इसे फर्जी बताया है।

विज्ञापन
eight year old girl Sexual assaulted while grazing goats accused ran away after fainting in jaunpur UP
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार को खेत में बकरी चराने गई आठ साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी घबराकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तहरीर में बताया गया कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे आठ साल की लड़की अपनी बकरियों को लेकर चराने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही एक 22 वर्षीय युवक पहुंचा। उसे बहला फुसलाकर झाड़ियों के बीच ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता के बेहोश हो जाने पर वह घबराकर भाग गया। हालांकि पीड़िता को कुछ देर बाद होश आया और वह किसी तरह घर पहुंची। परिवार वालों से आप बीती सुनाते हुए रो पड़ी। सारी बातें सुनकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में उसे लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत मे ले लिया। साथ ही पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने कहा झूठा है दुष्कर्म का आरोप 
मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि गांव निवासी दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। जिसमें एक पक्ष ने अपनी आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जो प्रथम दृष्टया फर्जी दिखाई देता है। कारण कि जिस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करना बताया गया था, वह निरीक्षण के दौरान खेल रही थी। जांच के दौरान बच्ची ने पूछताछ में बताया कि उसकी बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई थी। जिससे पड़ोसी युवक हाथ पकड़ कर उलाहना देने के लिए ले जाने लगा था। पीड़िता की मां ने स्वीकार किया कि पड़ोसियों ने झगड़ा बढ़ाने के लिए मेरे अनपढ़ होने का फायदा उठाया और तहरीर में गलत आरोप लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed