फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight sticks injured in anger

आपसी रंजिश में चटकी लाठियां, आठ घायल

Sun, 12 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Eight sticks injured in anger
आपसी रंजिश में चटकी लाठियां, आठ घायल
विज्ञापन

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में रविवार को दोपहर आपसी रंजिश को लेकर जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है। मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है।

कंधरपुर गांव निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा और संजय तिवारी के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। जिसे लेकर एक दिन पहले भी कहासनी हुई थी। रविवार को दोपहर दूसरे पक्ष के लोग उसी सिलसिले में पूछताछ करने छोटेलाल के घर पहुंच गए। जहां कहासुनी के दौरान दोनों तरफ से लाठियां निकल आई। मारपीट में एक तरफ से संजय तिवारी, बंटी तिवारी, सभाजीत तिवारी, सनी तिवारी समेत पांच लोग और दूसरे पक्ष से छोटेलाल विश्वकर्मा और उनकी पत्नी खरपत्ती देवी विश्वकर्मा समेत तीन लोग घायल हो गए। खरत्ती की हालत नाजुक बताई गई है। थानाध्यक्ष लाइनबाजार जयप्रकाश का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed