{"_id":"68a454f8e35382e23f0097ba","slug":"eight-policemen-suspended-in-jaunpur-in-case-of-viral-video-of-dancing-in-police-station-on-janmashtami-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जौनपुर में आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जन्माष्टमी पर फिल्मी गाने पर डांस मामले में किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जौनपुर में आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जन्माष्टमी पर फिल्मी गाने पर डांस मामले में किए गए निलंबित
Tue, 19 Aug 2025 04:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Aug 2025 04:15 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली में जन्माष्टमी पर फिल्मी गाने पर डांस कराने के मामले में आठ अन्य पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। इससे पहले थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जन्माष्टमी पर बदलापुर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में एक फिल्मी गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में मंगलवार को आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। इससे पहले मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय को निलंबित किया था। साथ ही जांच एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव को सौंपी थी।
विज्ञापन
ये था मामला
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जहां एक तरफ जिले के विभिन्न थानों पर झांकी डांस व गायकों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई, वहीं बदलापुर कोतवाली में फिल्मी गाने पर डांस हुआ था।
विज्ञापन
जैसे ही थाना प्रभारी बदलापुर अरविंद कुमार पांडेय पूजा पाठ के लिए तैयार होने गए, उसी समय स्टेज के सामने सिविल ड्रेस में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा भोजपुरी गीत की फर्माइश की गई। स्टेज पर डांस कर रही नर्तकियों ने भोजपुरी गाने पर तो नहीं लेकिन आम तौर पर आर्केस्ट्रा में बजाए जाने वाले फिल्मी गाना मुझे नौ लक्खा मंगा दे... पर डांस किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: प्राथमिक विद्यालय में चली पीडीए की पाठशाला, सहायक अध्यापक ने बच्चों से लगवाए ठुमके
स्टेज के सामने बैठे लोग भी इस गाने पर झूमने लगे। इसी बीच उसी भीड़ में बैठे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और रविवार को दोपहर में इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो को संज्ञान में लेते ही तत्काल प्रभाव से एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने थाना प्रभारी बदलापुर अरविंद कुमार पांडेय को लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया था।