फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight new Corona patients, including couple and real brothers found

दंपती और सगे भाइयों समेत आठ नए कोरोना मरीज मिले

Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Eight new Corona patients, including couple and real brothers found
जौनपुर। सात प्रवासियों समेत कोरोना के फिर आठ नए केस मिले हैं। इनमें छह मुंबई से आए हैं, जबकि एक पीड़ित हरियाणा के रोहतक से आया है। मुंबई से आए पोते के संपर्क में आने से उसकी दादी भी कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। सोमवार को मिले आठ मरीजों में दंपती और दो सगे भाई भी शामिल हैं। किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण प्रदर्शित नहीं थे। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 339 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 209 हैं। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बक्शा ब्लाक के पट्टी वीरभानपुर निवासी दंपती मुंबई के नाला सोपारा से दो जून को ट्रेन से गांव आए थे। दोनों होम क्वारंटीन में रह रहे थे। 11 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। बक्शा ब्लाक के ही बड़ारी सराय हरखू में 28 मई को मुंबई के शांतिनगर से आया युवक कोरोना संक्रमित मिला है। बदलापुर के दाउदपुर उदपुर निवासी एक परिवार के लोग ट्रेन से मुंबई के नाला सोपारा से गांव आए थे। रैंडम जांच के दौरान परिवार के एक सदस्य का सैंपल भेजा गया था। दस जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने उसके साथ आए अन्य लोगों व परिवार के सदस्यों का भी सैंपल लिया। पॉजिटिव मिले मरीज के चचेरे सगे भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दोनों भी मुंबई से साथ आए थे, जबकि गांव में रह रही दादी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। इनके अलावा सोंधी ब्लाक के सबरहद गांव में रोहतक से आया 56 वर्षीय शख्स व सिरकोनी ब्लाक के गोपालपुर में मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को पूविवि के श्रीनिवास रामानुजम अनुंसधान भवन में बने कोविड-19 अस्थाई अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित गांवों को भी विसंक्रमित कराया जा रहा है। जांच के लिए संबंधित पीएचसी-सीएचसी को टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विरोध के बावजूद दंपती को अस्पताल लाई टीम
बक्शा। ब्लाक के दो गांवों में कोरोना के तीन पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य टीम मरीजों को लाने उनके गांव पहुंची। पट्टी वीरभानपुर में स्वास्थ्य टीम के पहुंचने पर कोरोना पॉजिटिव मिले दंपती ने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया। दोनों खुद को स्वस्थ बता रहे थे। काफी मशक्कत के बाद स्वास्थ्य टीम उन्हें समझा-बुझाकर अस्पताल ले गई। सीएची अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि बड़ारी व पट्टी गांव में मिले तीनों मरीजों को कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच को लिए 31 सैंपल
खुटहन। शाहगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को उसके पैतृक गांव लवायन में स्वास्थ्य टीम पहुंची। तीन अन्य कोरोना मरीजों के गांव इमामपुर, शेखपुर सुतौली व कानामऊ में भी स्वास्थ्य टीम ने जाकर मरीज के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। सीएससी अधीक्षक डॉ. राजेश रावत ने बताया कि शाहगंज, मेहरावा और स्थानीय सीएससी की संयुक्त टीम ने कुल 31 लोगों का सैंपल लिया है। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed