फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eight centers increased for vaccination, new slots will open from today ..

टीकाकरण के लिए आठ केंद्र बढ़े, आज से खुलेंगे नए स्लॉट..

Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Eight centers increased for vaccination, new slots will open from today ..
कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण के नए स्लॉट की बुकिंग रविवार से शुरू हुई। इस बार आठ नए केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो केंद्र सिर्फ महिलाओं के लिए हैं। कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले 22 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। राजकीय कार्यालयों में बने चार केंद्रों पर टीका लगवाने वालों को ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। अब तक जिले में 348867 डोज टीका लग चुका है।
विज्ञापन

युवाओं को टीका लगाने का अभियान एक जून से शुरू हुआ है। इसके लिए 31 मई को केंद्रों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर स्लॉट बुकिंग शुरू हुई। सूची अपलोड होने के चंद घंटे के अंदर एक सप्ताह के सभी स्लॉट बुक हो गए थे। इससे वंचित युवा मायूस थे। वह नया स्लॉट बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। रविवार से नए स्लॉट बुक किए जा सकेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह पोर्टल पर सूची अपलोड होते ही बुकिंग शुरू हो जाएगी। एक केंद्र पर एक दिन में सौ लोगों को टीका लगाया जाना है। अग्रिम पंजीकरण कराने वाले लोग स्लॉट बुक करा सकते हैं। शनिवार तक 348867 डोज टीका लगाया जा चुका है। शनिवार को 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के 1149 लोगों को टीका लगा। वहीं, 45 से 60 वर्ष की उम्र के 1351 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 668 लोगों का टीकाकरण हुआ। कोरोना संक्रमण की दर में तेजी से कमी आई है। जिले का पॉजिटिविटी रेट 3.03 प्रतिशत रह गई है, जबकि रिकवरी रेट 97.67 प्रतिशत है। शनिवार को 6061 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। इसमें महज 19 पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अब जिले में एक्टिव केस 293 रह गए हैं। इसमें भी 229 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 24 का उपचार अन्य जिलों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed