फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Efforts to misbehave with the girl

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 26 Jun 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Efforts to misbehave with the girl
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम को शौच के लिए खेत की तरफ गई युवती के साथ चार की संख्या में मनबढ़ों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़े तो मनबढ़ फरार हो गए। पीड़ित की ओर से पुलिस को एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार की शाम को घर से बाहर खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। सूनसान स्थान पर युवती को देख चार की संख्या में मनबढ़ों ने उसे पकड़ लिया। मनबढ़ उसे खींचकर झाड़ी की ओर ले जाने लगे। तभी किशोरी ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणो को अपनी तरफ आता देख चारो युवती को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस पूछताछ कर लौट गई। बुधवार को सुबह परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने गांव के एक मनबढ़ युवक के खिलाफ नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष नेवढिय़ा वरुणेंद्र राय ने बताया कि परिजनो के तहरीर पर जाँच पड़ताल चल रही है।जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed