फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Effect of the weather: Patient numbers increased by 40% even in CHC-PHC

मौसम का असर : सीएचसी-पीएचसी में भी 40 फीसदी बढ़ी मरीजों की संख्या

Fri, 21 Aug 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Effect of the weather: Patient numbers increased by 40% even in CHC-PHC
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में लगी मरीजों की भीड़। सँवाद
जौनपुर। मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव के कारण सीएचसी-पीएचसी में भी मरीजों की संख्या 40 फीसदी तक बढ़ी है। सामान्य दिनों में जहां 350 मरीज आते थे वहीं इन दिनों 500 तक पंजीकरण हो रहा है। डॉक्टरों की मानें तो मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोगों की सेहत तबीयत खराब हो रही है। सबसे ज्यादा लोग सर्दी-जुकाम और बुखार, गले में खराश से परेशान हैं। बारिश के मौसम में संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को खानपान के साथ ही स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत।
विज्ञापन

केस 1

सीएचसी मड़ियाहू के चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने बताया कि इस समय वायरल फीवर और डायरिया के मरीज बढ़े हैं। पहले ओपीडी में 350 के आसपास मरीज आते थे। वर्तमान में ओपीडी में मरीजों की संख्या 450 से ज्यादा हो गई है। अस्पताल में जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं, दवाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

केस 2

बदलापुर सीएचसी में वायरल संक्रमण के कारण 60 फीसदी मरीज बढ़े हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन लगभग एक सप्ताह से 450 से 500 मरीज आ रहे है। इनमें लगभग 60 फीसदी मरीज वायरल फीवर के हैं। जबकि 15 दिन पहले मरीजों की संख्या करीब 400 के आसपास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3
मुफ्तीगंज सीएचसी में वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। बीते एक सप्ताह से मरीजों की संख्या 250 तक पहुंच गई है। इनमें 60 फीसदी मरीज वायरल फीवर के बताए जा रहे हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि 15 दिन पहले सीएचसी की ओपीडी में 100 से 120 मरीज ही पहुंच रहे थे।

केस 4
मछलीशहर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के बाद सीएचसी में वायरल बुखार के रोगियों की भरमार हो गई है। ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 100 मरीज ऐसे आ रहे हैं। जबकि अन्य रोगों के मरीज कम ही आ रहे हैं। सभी की जांच करके दवा दी जा रही। अस्पताल में दवा उपलब्ध है।

वायरल के प्रमुख लक्षण
तेज या हल्का बुखार, लगातार सर्दी और खांसी
शरीर में तेज दर्द और थकान, गले में खराश या संक्रमण
पेट से जुड़ी समस्याएं (उल्टी-दस्त) की परेशानी

ये हैं बचाव के उपाय
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें।
ठंडा पानी या बाहर का खुला खाना खाने से बचें।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें।
खुद से एंटीबायोटिक दवाएं न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article