फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Education is a priceless gem; make every effort to learn...

Jaunpur News: शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन...

Thu, 02 Jul 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Education is a priceless gem; make every effort to learn...
सिकरारा के पीएमश्री कम्पोजिट स्कूल इब्राहिमाबाद से स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते बच्चे। स्रो
जौनपुर। स्कूल अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले भर में जगह-जगह रैली निकाली गई। शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन जैसे नारे के साथ बच्चों ने हाथ में तख्ती और बैनर लेकर नारा लगाते हुए चल रहे थे। सिकरारा: इब्राहिमाबाद स्थित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल से बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक सुनील सिंह के निर्देशन में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। सुबह 7.30 बजे रैली निकाली गई। रैली में बच्चों के साथ सभी शिक्षक लगभग एक किमी तक विद्यालय के आसपास की बस्तियों में जाकर के अभिभावकों को जागरूक किए।
विज्ञापन

बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए स्कूल चलो अभियान के नारे..शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करो जतन, स्कूल चलो स्कूल चलो, आओ सब स्कूल चलो, चौका बर्तन और सफाई, फिर भी बिटिया करे पढ़ाई जैसे नारे लगाते हुए विद्यालय से दलित बस्ती, ब्राह्मण बस्ती व प्रेमपुर होते हुए कई गांवों में पहुंची। शैक्षिक सत्र में अभी तक 42 बच्चों का नवीन नामांकन कराया जा चुका है। इस दौरान दीपमाला जायसवाल ,चंद्रा यादव, माधुरी जायसवाल, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। सुरेरी : विकास खंड रामपुर की वनवासी बस्ती निस्फी में खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन हाउसहोल्ड सर्वे अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान नामांकन से वंचित मिले दो बच्चों का तत्काल प्राथमिक विद्यालय देहुआ में नामांकन कराया गया। शिक्षा के महत्व, मध्याह्न भोजन, निशुल्क यूनिफॉर्म, पाठ्य-पुस्तकें, छात्रवृत्ति सहित शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed