फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Education demonstrators performed in the collectorate

शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Thu, 27 Jul 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपनी मांग से संबंधित प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजे गए पत्रक में शिक्षामित्रों ने कहा है कि भविष्य का संकट उत्पन्न हो गया है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षामित्रों ने अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए। नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपने के बाद पांच की संख्या में शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी मांग को वे सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

पीएम और सीएम को संबोधित पत्रक में शिक्षामित्रों की तरफ से सरकार को चुनावी वादों की भी याद दिलाया गया है। कहा है कि चुनाव के दौरान 90 दिन में शिक्षामित्रों के मामले में न्यायोचित हल और रोजगार की बातें की गई थीं। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गा मौर्या, मीरा देवी, पूनम सिंह, धीरेंद्र यादव, योगेश, अच्छेलाल, निधि श्रीवास्तव, अमित यादव, गौरीशंकर, सुनील कुमार, मो. अब्बास, विमला तिवारी, सीमा बानो, पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जिले में कुल 3942 शिक्षामित्रों में से 3160 का समायोजन सहायक अध्यापक के पद पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन शिक्षामित्रों का समायोजन हो चुका था उनमें से करीब 40 फीसदी टीईटी पास हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों के मामले में शासन से अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। शासन के निर्देशों के अनुसार कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed