फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Education awareness in society will

शिक्षा से ही समाज में आएगी जागरूकता

Tue, 16 Feb 2016 12:51 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 16 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Education awareness in society will
प्रमुख सचिव नगर विकास एसके सिंह ने कहा कि आज लड़कियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जरूरत है समाज को जागरूक करने की। यह कार्य सिर्फ शिक्षा से ही संभव है। वह रविवार को टाउन हाल के मैदान में
विज्ञापन


आयोजित महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर 15 लोगों को सम्मानित किया गया।  जन-गण-मन संस्था के लोगों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है वह
विज्ञापन


 सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि नशा, आतंकवाद, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सरकार से ज्यादा समाज को आगे आना होगा।  संस्था के संरक्षक संजय सिंह ने अतिथियों को स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष असलम शेर खान व फैसल हसन तबरेज ने  एसके  सिंह को जौनपुर रत्न देकर सम्मानित किया। पत्रकार नासिर खान, बीएन सिंह जिला जज औरंगाबाद, एनएच रिजवी विशेष सचिव ऊर्जा, शिवेन्द्र

सिंह उप-रजिस्ट्रार इलाहाबाद, केपी उपाध्याय विमान मंत्रालय, दिल्ली, संजय कुमार सिंह डिप्टी कमिश्नर गन फैक्ट्री कानपुर, धर्मेन्द्र कुमार, नीरज, सचिन यादव,  आशीष श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डा. तशनीम फात्मा एसपी सुल्तानपुर

विनय कुमार यादव, डा. अतुल प्रकाश यादव, सुजीत कुमार यादव, शिव पूजन अस्थाना, नरेश झाम सेल टैक्स कमिश्नर को प्रमुख सचिव व डीएम ने सम्मानित किया। अध्यक्षता नगर पालिका के चेयरमैन दिनेश टंडन ने की।

शहर के विकास एवं सौन्दरीकरण के लिए डीएम भानुचन्द्र गोस्मवामी को प्रमुख सचिव व संस्था के लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पत्रकार राजेन्द्र सिंह, शशि मोहन सिंह क्षेम, सतीश सिंह, जावेद अहमद, मो. अब्बास,


इन्द्रजीत मौर्य, अमित गुप्ता, अजीत बादल व अनिल विश्वकार्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन अंकिता वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed