फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Early march, summer like april

मार्च की शुरुआत, तल्खी अप्रैल सी

Tue, 02 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Early march, summer like april
जौनपुर। मौसम का मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। मार्च के पहले ही सप्ताह में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। आमतौर पर ऐसा मौसम मार्च के अंत और अप्रैल में होता है। मौसम विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वार्मिंग का असर बता रहे हैं। मौसम में तल्खी से फसलों पर भी दुष्प्रभाव की आशंका से किसान सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

फरवरी के तीसरे सप्ताह तक सर्दी का असर बना हुआ था। सुबह-शाम ठंड हवाएं ठिठुरन का अहसास करा रही थी। इसके चलते घर से निकलते वक्त लोग स्वेटर, जैकेट साथ रखना नहीं भूलते थे। इसके बाद से अचानक मौसम में हुए बदलाव ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। दिन की धूप अभी से असहनीय होने लगी है। मंगलवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल बताते हैं कि आमतौर पर ऐसा मौसम मार्च के अंत या अप्रैल में होता है। मार्च के प्रथम सप्ताह में तापमान 28 से 30 तक ही बना रहता है और नमी भी बनी रहती है। इस बार मौसम का अलग रुप दिख रहा है। इससे गर्मी अधिक पड़ने के आसार हैं। अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावनाएं नहीं हैं। इस दौरान 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रहेगी। उतार-चढ़ाव भरे इस मौसम में सेहत के साथ फसलों के लिए भी सावधानी बरतने की जरुरत है।
विज्ञापन

अरहर में कीटों का खतरा, गेहूं में दानों पर पड़ेगा प्रभाव
जौनपुर। मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ी हुई। फसलों के लिए यह मौसम नुकसानदायक माना जा रहा है। पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार का कहना है कि इस समय अरहर की फसल में फूल आ रहे हैं। साथ में फलियां भी बन रही हैं। ऐसी अवस्था में अरहर को कीटों से बचाना आवश्यक है। इस समय ध्यान नहीं दिया गया तो उत्पादन में लगभग 30 फीसदी की कमी हो जाती है। अरहर ऐसी फसल है, जिसमें मड़ाई के समय सूखा दाना यानी तिरछी अधिक पाई जाती है। अरहर की फलियां जब मुलायम होती है उसी समय फली मक्खी का प्रकोप होता है। फली मक्खी की छोटी सूड़ियां फली के अंदर दानों को खाती रहती हैं, मगर बाहर से पता नहीं लगता। इससे बचाव के लिए क्लोरपीरिफॉस 2 मिली प्रति लीटर की दर से छिड़काव करें। पुन: 10 से 15 दिन के अंतराल पर इंडाक्शाकार्ब कीटनाशक की 1 मिली मात्रा प्रति लीटर की दर से छिड़काव करें। वहीं गेहूं की फसल में इस समय नमी का बना रहना आवश्यक है। इसके लिए हल्की सिंचाई करते रहें। अगर नमी कम हो जाएगी तो गेहूं का दाना सिकुड़ा हुआ एवं पतला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed