फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Earlier every hour used to call the phone, now waiting for the call

पहले हर घंटे घनघनाते थे फोन, अब कॉल का इंतजार

Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Earlier every hour used to call the phone, now waiting for the call
11- लॉक डाउन के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम में शिकायत सुनते कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में खुले कोरोना वार कंट्रोल रूम में अब शिकायतें नगण्य हो गई है। 24 घंटे में एक-दो बार फोन घनघना भी रहे हैं तो उनमें राशन और जॉब कार्ड बनाने की शिकायतें ही ज्यादा रहती है। यहां पांच दिन में पांच कॉलें आई हैं। दस और 11 जुलाई को किसी ने कंट्रोल रूम में फोन नहीं किया। नौ जुलाई को दो और आठ जुलाई को एक शिकायत आई थी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना वार रूम बनाया गया था। यहां से लॉक डाउन के दौरान अपनी समस्या बताकर लोग समाधान पा सकते हैं। कोरोना वार रूम जब खुला तो शिकायतों की झड़ी लग गई थी। हर घंटे 10 से 12 लोग शिकायत करते थे। अनलॉक के बाद शिकायतों की संख्या घटने लगी। अब हालात यह हैं कि किसी दिन एक तो किसी रोज दो फोन आ रहे हैं। संपूर्ण बंदी के बाद उम्मीद थी कि शिकायतों की संख्या बढ़ेगी लेकिन रविवार को मात्र दो शिकायतें सुईथाकला ब्लाक के हमजापुर निवासिनी शांती देवी व पार्वती देवी ने की थी। उनकी समस्या फार्म भरने के बाद भी राशन कार्ड नहीं मिलने की थी। 10 व 11 जुलाई को एक भी शिकायत नहीं आई थी। नौ जुलाई को सिरकोनी ब्लाक के हरिबल्लभपुर अहमदपुर निवासिनी संगीता तिवारी ने जनधन खाते में पैसा नहीं भेेजने व हौज चौमना निवासी संतोष कुमार ने जॉब कार्ड नहीं बनाने की शिकायत की। आठ जुलाई को बिहार प्रदेश के निवासी सुलेमान ने राशन नहीं मिलने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed