{"_id":"62604b8b0e67c45e0341d5a8","slug":"e-rickshaw-overturned-three-people-including-mother-daughter-injured-jaunpur-news-vns649351722","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा पलटा मां बेटी समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा पलटा मां बेटी समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन
जौनपुर। मानिक चौक के पास बुधवार को एक ई-रिक्शा 40 फीट गहरी खाई में पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार मां-बेटी समेत तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को किसी तरह खाई से बाहर निकाला गया। ई-रिक्शा में बैठी एक महिला के मुंह से लोहे का रॉड आर-पार हो गया, वहीं, उसके बेटी की हालत नाजुक बनी हुई थी। जिसे देख आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मां और बेटी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी शिवशंकर की पत्नी रिंकी (28) अपने पुत्र शिवांश (5) और अपनी मां हीरामनी देवी (48) निवासी चांदपुर वनविहार के साथ ई-रिक्शा से अपने बेटे शिवांश का इलाज कराने के लिए राजमंडल किसी डाक्टर के यहां जा रही थी। शास्त्री पुल के पास से पहुंचे थे कि इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी से बचने के चलते ई-रिक्शा सड़क के कोने में चला गया। सड़क किनारे ब्लॉक न और चौक के पास ही सड़क के किनारे गिट्टी और बालू गिरे होने के कारण ई-रिक्शा असंतुलित होकर 40 फीट नीचे खाई में पलट गया। हादसे को देख आनन-फानन में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर ई-रिक्शा चालक भाग निकला। वहीं, ई- रिक्शे में सवार रिंकी के शरीर में सरिया से चोट आई। जबकि उसकी हीरामनी के मुंह में लोहे की रॉड का टुकड़ा आर-पार हो गया था। आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों को खाई से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद रिंकी और उसकी मां हीरामनी को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।