फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to the rain, the weather became pleasant, relief from the heat

बारिश के चलते मौसम हुआ खुशनुमा गर्मी से मिली राहत

Fri, 18 Jun 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to the rain, the weather became pleasant, relief from the heat
मानसून की दस्तक के बाद दो दिनों से रुकरुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है लेकिन कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं। वहीं शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड रही है।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में सीवर लाइन के लिए खोदकर छोड़ दिए जाने से सड़कें मिट्टी से पट गई हैं। सड़क का इंटरलाकिंग उखाड़कर छोड़ दिए जाने से लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। शहर के तारापुुर कालोन, रासमंडल, कचहरी रोड समेत कई मोहल्लों की सडकें कीचड से सन गई है। लोग किसी तरह बच बचाकर घर से बाहर निकले रहे हैं। बारिश के चलते पारा गिरने से लोगों को उमस गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। जून के पहले सप्ताह में पारा 39 के करीब पहुंच गया था। गर्मी बढने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ गई थी। लेकिन, बारिश के चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी अपराह्न दो बजे तक रुकरुक कर बारिश हुई। चार बजे के करीब मौसम कुछ देर के लिए साफ हुआ। हल्की धूप भी निकली, लेकिन कुछ देर बाद ही बादलों ने सूर्य देव को ढक लिया। मौसम के जानकार डॉ. वीपी उपाध्याय ने बताया कि पारा 29 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही आर्द्रता भी बढ़कर 87 तक पहुंच गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी आसमान में बादल रहेंगे। बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे। बारिश होने के कारण खेती किसानी का काम तेज हो गया है। किसान धान की रोपाई करने में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed