{"_id":"6733abfbbbb66b7b830fb606","slug":"due-to-negligence-two-shos-were-present-on-the-line-rampur-so-was-removed-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-124929-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लापरवाही में दो थानेदार लाइनहाजिर, रामपुर एसओ हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लापरवाही में दो थानेदार लाइनहाजिर, रामपुर एसओ हटाए गए
विज्ञापन
जिले के तीन थानाध्यक्षों का कार्य में लापरवाही पर गाज गिरी है। पुलिस कप्तान ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग हत्याकांड में गौराबादशाहपुर एसएचओ और कई चोरियों का खुलासा न होने एवं कामकाज में हीलाहवाली में लाइन बाजार थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं रामपुर एसएचओ को पूर्व विधायक मधुबाला पासी के घर से चोरी के मामले में हटाया गया है।
गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में गत 30 अक्तूबर को ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक केके चौबे को भी कार्यों में हीलाहवाली और कई चोरियों का खुलासा न करने पर लाइनहाजिर किया गया है। रामपुर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय को प्रभारी वीआईपी सेल, साइबर निरीक्षक सर्किल सदर दिलीप कुमार सिंह को कार्यवाहक थाना प्रभारी सरायख्वाजा नियुक्त किया गया।
कबीरुद्दीनपुर में जमीन विवाद में 16 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से गर्दन काटकर हत्या की गई थी। अनुराग यादव के परिजनों ने थाने पर कई बार प्रार्थना पत्र देकर इस विवाद की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। मृतक अनुराग के घर पहुंच रहे जनप्रतिनिधि भी एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शहर कोतवाली के सरायपोख्ता चौकी प्रभारी उप निरीक्षक फूलचंद्र पांडेय को गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने केराकत के प्रभारी सतीश सिंह को लाइन बाजार थाना प्रभारी, प्रभारी मीडिया सेल अवनीश कुमार राय को केराकत प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी पुरानी बाजार प्रदीप कुमार सिंह को बक्शा थाने का एसओ नियुक्त किया। वहीं सरायख्वाजा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को सरपतहा एसओ और बक्शा एसओ उदय प्रताप सिंह को प्रभारी जनसूचना सेल बनाया गया है।
पुलिस लाइन से उप निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ल को रामपुर थाने का कार्यवाहक एसओ बनाया गया। प्रभारी वीआईपी सेल उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव को सरायपोख्ता चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।