फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drunk SP talks, police station, suspended

नशे में एसपी से बातचीत, गई थानेदारी, हुए निलंबित

Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drunk SP talks, police station, suspended
जौनपुर। शराब के नशे में धुत होकर बात करना रामपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को महंगा पड़ गया। एसपी अशोक कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया। मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि होने की चर्चा है।
विज्ञापन

होली के दिन जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अलर्ट किया गया था। एसपी अशोक कुमार खुद इस बात की निगरानी कर रहे थे। एसपी से किसी ने शिकायत की थी कि रामपुर के प्रभारी निरीक्षक ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया। इस शिकायत पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नंबर पर खुद बात की तो वह एसपी से भी अपनापशनप बक रहे थे। फोन पर उनका लडख़ड़ाती आवाज से उनके नशे में धुत होने की आशंका पर एसपी ने सीओ मडिय़ाहूं को उनकी मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए। सीओ ने मेडिकल मुआयना करवाया। मेडिकल जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। एसपी अशोक कुमार बताया कि शराब के नशे में बात करने और कार्य में लापरवही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक रामपुर विनोद मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed