फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drug representatives will go on 26 nationwide strike

दवा प्रतिनिधि 26 को करेंगे देश व्यापी हड़ताल

Fri, 06 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Drug representatives will go on 26 nationwide strike
जौनपुर। दवा प्रतिनिधियों के अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के वर्किंग कमेटी मेंबर नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हमारा संगठन लगातार न्याय की मांग कर रहा है। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की जा रही है। परंतु अभी तक सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में पूरे देश के दवा प्रतिनिधि सभी मजदूरों के साथ 26 नवंबर को हड़ताल पर रहेेंगे। इकाई के सचिव राजेश रावत ने बताया कि 44 श्रम कानूनों को 4 श्रम संहिता में बदल दिया गया है। जिसमें तमाम कानूनों को लगभग खत्म कर दिया गया है। इकाई के अध्यक्ष अजय चौरसिया ने बताया कि सरकार के श्रम कानूनों में बदलाव के चलते नियोक्ताओं द्वारा शोषण शुरू हो गया है। जिसमें परोक्ष रूप से सरकार की सह दिखाई दे रहा है। ज्ञापन देने वालों में आलोक सिंह, अमित रंजन श्रीवास्तव, अजय सिंह, सुनील प्रजापति, श्यामधर प्रजापति, आकाश साहू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed