फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drug representatives raised voice against exploitation

दवा प्रतिनिधियों ने शोषण के खिलाफ उठाई आवाज

Sat, 05 Sep 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Drug representatives raised voice against exploitation
जौनपुर। दवा प्रतिनिधियों ने शोषण के खिलाफ शनिवार को अपने घरों के सामने तख्तियों पर अपनी मांगों को लिखकर विरोध जताया। शोषण के विरोध में ‘मजदूर किसान कार्यवाही दिवस’ में भाग लिया। सीआईटीयू के साथ तमाम केंद्रीय श्रम संगठनों के साथ दवा प्रतिनिधियों का केंद्रीय संगठन एफएमआरएआई ने विरोध जताया।
विज्ञापन

यूपीएमएसआरए के राज्य सचिव नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार तमाम सार्वजनिक क्षेत्रों रेल, एयरपोर्ट, कोयला, बिजली, एलआईसी आदि को व्यक्तिगत हाथों में दे रही है। पूरे देश में कामगारों ने ‘भारत बचाओ आंदोलन’ की बिगुल बजाया है। यूपीएमएसआरए विजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की नीतियां ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह हैं। सीआईटीयू के जिला मंत्री किरण शंकर रघुवंशी ने कहा कि गलत नीतियों का खामियाजा मेहनतकशों के को भुगतना पड़ रहा है। राजेश रावत ने ईमेल के जरिए ज्ञापन पीएम को भेजा। जिसमें पेट्रोलियम के दाम, श्रम कानूनों का निलंबन करने का फैसला वापस लेने, सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज एक्ट 1976 को यथावत रखने, वेतन देने, मानसिक शोषण बंद करने की मांग की। इस मौके पर अजय चौरसिया, मनोज सिंह, अमित रंजन श्रीवास्तव, अजय सिंह, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed