{"_id":"620bf55ad0db1d252f10c4f8","slug":"drm-inspected-madiyahun-and-janghai-railway-stations-jaunpur-news-vns638797769","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ियहूं और जंघई रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ियहूं और जंघई रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
मडि़याहूं। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एसके सपरा ने मंगलवार को मडियाहूं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। डीआरएम स्पेशल ट्रेन से स्टाफ एवं आरपीएफ के साथ मडि़याहूं स्टेशन पर शाम को पहुंचे। इस दौरान यात्रियों ने सुहेलदेव एक्सप्रेस के मडि़याहूं स्टेशन पर ठहराव की बात की तो उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।
जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आफिस व प्लेट फार्म पर लगी लाइट को जलवा कर देखा तथा स्टेशन के निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया। मौके पर नागरिकों द्वारा पेयजल एवं रात्रि में ट्रेन से आने जाने वाले यात्रियों के रुकने एवं प्लेट फॉर्म नंबर दो तथा पेयजल एवं रिजर्वेशन की समस्याओं को डीआरएम के समक्ष रखा। डीआरएम ने कहा कि इसका सर्वे करवा कर शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा पहले इस रूट की रेल लाइन पर ट्रेन धीमी गति से चलती थी। लोडेड मालगाड़ी पहले मडि़याहूं होकर नहीं जा पाती थी। लेकिन अब जा रही है। धीरे-धीरे समस्याओं का निराकरण जनहित में किया जाएगा। इस मौके पर स्टेशन मास्टर मडि़याहूं रंजीत प्रसाद, रविन्द्र कुमार सिंह, रिजर्वेशन एवं टिकट क्लर्क एके सिंह, सहायक स्टेशन मास्टर कमलाकर दुबे, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। मीरगंज: जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आठ मिनट निरिक्षण कर महाप्रबंधक का सैलून निकल गया। निरिक्षण की तैयारी मे अधिकारी कर्मचारी सुबह से ही जुटे थे। उत्तर रेलवे के महा प्रबन्धक एसके सपरा का विशेष सैलून से जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 4.15 मिनट पर पहुंचे। निर्माणाधीन पावर केविन का चार्ट मंगाकर निरिक्षण किया। वह 4.23 पर अपने सैलून से आगे चले गए।