फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DRM expressed displeasure over getting dirt at the station

स्टेशन पर गंदगी मिलने पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
DRM expressed displeasure over getting dirt at the station
शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम लखनऊ सुरेश कुमार सपरा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मंडल रेलवे प्रबंधक सुरेश कुमार सप्रा ने शनिवार को जौनपुर जंक्शन, शाहगंज और जफराबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। स्टेशन और प्रतीक्षालय में सफाई कराने के निर्देश दिया। करीब एक घंटे तक स्टेशन का निरीक्षक किया।
विज्ञापन

शनिवार को करीब 5 बजे वह जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरने के बाद वह सीधे प्रतीक्षालय पहुंच गए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर गंदगी मिलने पर मंडल अधीक्षक और एसएस को फटकार लगाई।। प्रतीक्षालय, पावर केविन, गार्ड रनिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म एक से पांच तक बनने वाले फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इसके बाद, वह जफराबाद स्टेशन पहुंचे। अनियमितता मिलने पर स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद राशिद पर नाराजगी जताई। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एक सप्ताह में दूसरी बार वह निरीक्षण के लिए शनिवार को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पैनल कक्ष, प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। ब्रिज पर रखे स्लैब को जाम करवाने का निर्देश दिया। स्टेशन के मुख्य गेट से बाहर निकल कर परिसर के बाहर की व्यवस्था को देखते हुए कहा कि पूरे प्रांगण को साफ और स्वच्छ रखें। निरीक्षण के दौरान डीईओएम कृष्ण कुमार रेडा, टीआइ पंकज सिंह मौजूद रहे। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक सैलून से शनिवार को रेलवे स्टेशन शाहगंज पहुंचे। जहां उन्होंने साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं की बारीकी से जांच की। प्लेटफार्म व परिसर की साफ-सफाई, रनिग रूम आदि का निरीक्षण किया। रनिंग रूम स्थित सेफ्टी टैंक व फर्श के मरम्मत का निर्देश दिया। उसके बाद खेतासराय रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरपी राम, प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा, मंटू चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed