फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Driver dies after tractor overturns

ट्रैक्टर पलटा नीचे दबकर चालक की मौत

Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after tractor overturns
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से उसी के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग स्थित महरुपुर गांव के पास डिवाइडर पर चढ़ते समय ट्रैक्टर पलट जाने से ट्रैक्टर चालक राजेश यादव की दबकर मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी राजेश यादव पुत्र कामता प्रसाद यादव (34) ट्रैक्टर चलाते हैं। बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे राजेश ट्रैक्टर लेकर जौनपुर की तरफ से वापस घर लौट रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही महरुपुर गांव के पास पहुंचा, डिवाइडर पर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक राजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान कबिरुद्दीनपुर वीरेंद्र यादव ने अपने निजी वाहन से राजेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही राजेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed