फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drains on NH blocked, water on road

Jaunpur News: एनएच पर बनीं नालियां जाम, सड़क पर लग रहा पानी

Sun, 25 Aug 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Drains on NH blocked, water on road
जलालपुर। त्रिलोचन से लेकर जौनपुर बॉर्डर तक वाराणसी-लखनऊ एनएच-56 पर बनीं नालियां जाम हैं। कुछ जगह पर नालियां क्षतिग्रस्त भी हो गई हैं। इनके जाम होने से पूरे मुख्य मार्ग पर बारिश के पानी का जलभराव हो रहा है, जो कि एनएच के मानकों के खिलाफ है।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ एनएच-56 पर एनएचएआई की कार्य दाई संस्था गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से जल निकासी के लिए नाली बनाई गई। इनके जगह-जगह टूट जाने से नाली में कचरा जमा हो गया है। इसी कारण सारा पानी हाईवे पर बहता है, इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। बाइक सवार तो किसी तरह निकल जा रहें हैं, लेकिन चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाली निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर अभी से सवाल उठ रहे हैं। नालियों के ऊपर जगह-जगह 4 फीट चौड़ा और उतना ही गहरा गड्ढा है। इसे खुला छोड़ दिया गया है। इससे आए दिन पैदल चलने वाले या फिर पशु गिर जाते हैं। धोखे से कई बार साइड से निकलने के चक्कर में बड़े वाहन भी गड्ढे में फंस गए हैं।
विज्ञापन


कोट

मामला संज्ञान में है। जगह-जगह नालियों की मरम्मत भी कराई जा रही है। कुछ दिन में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

मनीष कुमार सिंह, मेंटेनेंस इंचार्ज, गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed