फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dowry murder case on four including husband, mother-in-law, father-in-law

पति, सास, ससुर समेत चार पर दहेज हत्या का केस

Wed, 08 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case on four including husband, mother-in-law, father-in-law
बरसठी। थाना क्षेत्र की हरिद्वारी गांव में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथा आरोपी देवर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी जावेद की पत्नी तैयब्बा 22 की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासीह पिता जलालुद्दीन गांव पहुंचे तो बेटी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके गर्दन पर रस्सी से कसने का निशान था। पुलिस को दी गई तहरीर में जलालुद्दीन ने कहा है कि 12 नवंबर 2019 को बेटी की शादी धूमधाम से की थी। इसके बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में 50 हजार रुपये नकद और सोने की चेन की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार की रात बेटी की हत्या कर उसे चारपाई पर लिटा दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति जावेद, ससुर मुर्तजा, सासु रज्जू बेगम और देवर सलमान के खिलाफ दहेज उत्पीड़ व दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। पति, ससुर और सास को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed