फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dowry harassment case filed against five including husband

Jaunpur News: पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Wed, 26 Jun 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against five including husband
बदलापुर थाना में मंगलवार को एक महिला ने अपने दामाद सहित पांच ससुरालजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस मामले में सोमवार की शाम को बदलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी इंद्रावती ने बदलापुर थाने में तहरीर दी कि उसकी पुत्री बिंदु सरोज का विवाह प्रमोद पुत्र फूलचंद्र सरोज निवासी सुल्तानपुर बदलापुर के साथ हुआ था। पुत्री के विवाह में गाड़ी न लेकर दो लाख रुपये लेकर विवाह हुआ था। 23 जून की रात 9.30 बजे ससुराल पक्ष के ससुर फूलचंद सरोज, सास कुंती देवी, पति प्रमोद, ननद नीतू और नंदोई हनुमान निवासी अर्जुनपुर लंभुआ सुल्तानपुर द्वारा लगातार बाइक की मांग की जा रही थी। न देने पर पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा ने पीड़ित विवाहिता की मां की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद और नंदोई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed