फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Donate blood and save a life

रक्तदान कर बचाएं किसी की जान

Fri, 02 Oct 2015 12:58 AM IST
जौनपुर
जौनपुर Updated Fri, 02 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Donate blood and save a life
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को ईशा हास्पिटल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान 23 लोगों ने रक्तदान किया और 18 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कुंवर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कालेज के छात्र और छात्राओं ने यहां उपस्थित लोगों को रक्तदान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्या दान, कन्यादान समाज में सर्वोच्च माना जाता है उसी तरह रक्तदान भी महादान की श्रेणी में आता है। रक्तदान किसी भी व्यक्ति को जीवन दे सकता है। कहा कि वर्ष में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। आपका रक्त किसी की जान बचा सकता है।
विज्ञापन


स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 15 से 60 वर्ष के बीच हो वजन 45 किलो से ऊपर होग वह रक्तदान कर सकता है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश शुक्ला ने कहा कि लोगों को भ्रम रहता है कि रक्तदान करने से शारीरिक कमजोरी होती है, जो कि गलत है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पांच लीटर रक्त रहता है। इसके अलावा संगोष्ठी में डा. बीपी सिंह, डा. अरशद खान ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, डा. बीएन दुबे, डा. भारतेंदु मिश्र, रबीश सिंह, मनीष गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, बृजेश यादव, डा. मधुरिमा, श्वेता श्रीवास्तव, साधना, अनीता राय आदि मौजूद थे। संगोष्ठी का संचालन प्रबंधक निर्मल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed