फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   'Don't hide any kind of misbehavior, feel free to tell'

‘किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को छिपाएं नहीं, नि:संकोच बताएं ’

Mon, 27 Sep 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Don't hide any kind of misbehavior, feel free to tell'
शाहगंज में अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बोलते सीआरओ राजकुमार द्धिवेदी। - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नारी शक्ति को पुलिस-प्रशासन की आंख और कान बनने की जरूरत है। किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को छिपाने की जरूरत नहीं है। अपनी परेशानी बिना संकोच के बताएं। पुलिस मित्र की भूमिका में दिखेगी। उक्त बातें फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज तालीमाबाद सबरहद में सोमवार को अमर उजाला उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता के तहत नारी सशक्तीकरण पर संवाद कार्यक्रम में एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने कही। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम/एडीएम भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी कहा कि किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान भी आवश्यक है। ईश्वर सब जगह नहीं हो सकते। इसके लिए उन्होंने मां (नारी) को बनाया है और नारी शक्ति को अपनी ताकत को पहचानने की जरूरत है। इस दौरान एएसपी सिटी और एडीएम भू-राजस्व ने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। इस मौके पर गुलाम साबिर, डा. निजामुद्दीन, रेहाज अहमद, डा. अनामिका पांडेय, डा. सुनीता यादव, डा. पूजा रानी उपाध्याय, कहकसा खान , डा. अमित गुप्ता, साजिद हसन आदि मौजूद रहे। संचालन सर सैयद अहमद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने किया। अंत में कालेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

छात्राओं द्वारा पूछे गए सवाल
सवाल : लड़कियों के लिए पुलिस कितनी सतर्क है- सारिका
जवाब : महिलाओं और ल़ड़कियों के लिए पुलिस काफी गम्भीर है। सरकार ने 1090 योजना लागू किया है। आप अपने साथ हुई किसी घटना की सूचना दें। पूरी गोपनीयता के साथ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : घर पर कोई अनजान फोन करके परेशान करे तो क्या करें?-अनुपमा
जवाब : अपने स्थानीय थाने पर उक्त नंबर की लिखित शिकायत दर्ज कराएं। नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
सवाल : मासूम बच्चियों के साथ दुराचार की घटना होती है, वो किसको बताएं। - तबस्सुम
जवाब : पीड़िता अपने माता पिता से बताए। वो पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराएं।
.....
सवाल : बड़ी घटनाओं पर लोग लड़कियों के कपड़ों पर दोष देते हैं। कहां तक सही है।-विधि कुमारी
जवाब : किसी के पहनावे पर उंगली उठाना गलत है। माता-पिता अगर इस बात को करते हैं तो अपने बच्चों के लिए उनकी अच्छी सोच होती है। हम जिस परिवेश में हैं उसी के अनुसार हमें रहने की जरूरत है।

...
छात्रा शाहीन, आफरीन, शमां परवीन, पूजा, अलफिया, सबा आदि ने आईएएस, जज, डाक्टर, इंजीनियर, अध्यापक आदि बनने के लिए कौन से विषय लेने और तैयारी के बारे में सवाल पूछे । जिसका जवाब प्रभारी डीएम राजकुमार द्विवेदी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed