फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctor accused of molestation removed from post

Jaunpur News: छेड़खानी का आरोपी डॉक्टर पद से हटाया गया

Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of molestation removed from post
जौनपुर। शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में नर्स से छेड़खानी के आरोपी डाॅक्टर से शनिवार को प्रशासनिक अधिकार छीन लिया गया। साथ ही उसे ब्लड बैंक के प्रभारी पद से भी हटा दिया गया। मामले की जांच के लिए गठित डाक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है। ब्लड बैंक के प्रभारी पद पर दूसरे डाॅक्टर की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में तैनात एक स्टाफ नर्स ने बीते 21 मार्च को ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. शायन दास पर अश्लील हरकत करने और छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल के सीएमएस डाॅ. केके राय ने डाक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी में डाॅ. नरेंद्र बहादुर सिंह ऑर्थो सर्जन, डाॅ. एके अग्रवाल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला डाॅ. नविता पांडेय को शामिल किया गया। डाक्टरों की कमेटी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट इसी सप्ताह अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. केके राय को सौंप दी थी। रिपोर्ट के आधार पर सीएमएस ने डाॅ. शायन दास से सभी प्रशासनिक अधिकार वापस लेने के साथ ही ब्लड बैंक का प्रभार भी छीन लिया। उनके स्थान पर डाॅ. सैफ हुसैन खान को ब्लड बैंक का नया प्रभारी नियुक्त किया है। सीएमएस डाॅ. केके राय ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट में डॉ. शायन दास दोषी पाए गए। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed