फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Do yoga at home and win a reward by posting a video

घर पर करें योग, वीडियो पोस्ट कर इनाम भी जीतें, जानें तरीका

Sat, 20 Jun 2020 06:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Do yoga at home and win a reward by posting a video
yog mudra

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस बार खास होगा। योग के लिए किसी को घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। योग एट होम के तहत घर में योग करके उसकी तस्वीर व वीडियो पोस्ट कर इनाम भी जीत सकेंगे। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 और राज्य स्तरीय विजेता को 51 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।

विज्ञापन


योग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जौनपुर के जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार सामूहिक योग नहीं होगा। योग दिवस पर राज्य एवं जिला स्तर पर एक वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत सभी लोग दूरदर्शन पर प्रसारित योग के अनुसार ही अभ्यास करें और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करें। राज्य और जिला स्तर पर महिला, पुरुष और योग पेशेवर के आठ वर्गों में तीन-तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरुष और महिला श्रेणी में तीन-तीन वर्ग बच्चे, व्यस्क, वरिष्ठ नागरिक और योग पेशेवर श्रेणी को दो वर्ग महिला व पुरुष में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगियों को पहले योगाभ्यास करते 3 से 5 मिनट का वीडियो बनाना होगा और उसे फेसबपुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और हैशटैग योगाविथसीएमयोगी, हैशटैग मायलाइफमाययोगा, हैशटैग आयुषयूपी पर अपलोड करना होगा। उसके बाद आयुष कवच एप या उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।


राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को 51 हजार, द्वितीय स्थान पर 21 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को 21 सौ रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 11 सौ और तृतीय स्थान पाने वाले को 501 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग का समय सुबह 7 बजे प्रारंभ होगा। बैठक में सीडीओ अनुपम शुक्ल, सीआरओ डॉ. सुनील वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed