{"_id":"5f849d2e8ebc3e9bdc31a4e6","slug":"do-what-you-say-do-not-show-false-dreams-jaunpur-news-vns552333894","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो कहे वो करे, झूठे सपने न दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो कहे वो करे, झूठे सपने न दिखाए
विज्ञापन
जो कहे वो करे, झूठे सपने न दिखाए
- बोले युवा: इस बार सोच-समझकर चुनेंगे अपना विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में हिस्सा लेने जा रहे युवा मतदाता विकास के मुद्दे पर सजग हैं। प्रत्याशी चयन में वह पूरी सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि राजनीति में आई गिरावट को दूर करने के लिए वह पहल करेंगे। वह ऐसा विधायक चुनेंगे, जो जाति-धर्म की राजनीति से परे सोच रहे। बड़े-बड़े वादे भले न करे, लेकिन जो भी कहे उसा पूरा कर दिखाए।
जमालपुर के युवा मतदाता और सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत उदयभान पाल कहते हैं कि हमारा जनप्रतिनिधि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्कताओं को पूर्ण करने के लिए तत्पर रहें। क्षेत्र की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। वर्तमान समय में खेल के मैदान और व्यायामशाला बच्चों और युवाओं की जरूरत है। सार्वजनिक पुस्तकालय और वाचनालय भी होने चाहिए, जहां लोग पढें और जागरुक हों। रामदयालगंज निवासी मोहम्मद सर्फराज ने कहा कि हमारा जो भी नेता हो वह साक्षर नहीं, शिक्षित हो और जमीनी स्तर से जुड़ा हो। बड़े-बड़े वादों के बजाय छोटी समस्याओं को हल करे साथ ही वह शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अलग करे जिससे युवा पीढ़ी आगे बढ़ सके। कुद्दुपुर निवासी प्रवीण यादव का कहना है कि चुनाव के समीप आते ही नेता घर-घर चरणवंदन करने पहुंच जाते हैं। चुनाव बीतने के पश्चात कोई फरियादी उनके द्वार पर जाता है तो वे घंटों इंतजार करवाते हैं तो हमारी उम्मीद यही है कि कुछ बदलाव हो जमीन से जुड़ा व्यक्ति आए और गरीब वंचित शोषितों की आवाज सुने और क्या चाहिए। लखेसर मल्हनी निवासी सोनू का कहना है कि इस बार मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में हम ऐसे नेता को चुनेंगे, जो युवाओं के रोजगार के बारे में सोचने वाला और जातिवाद से दूर रहकर समाज की सेवा करने वाला हो।