फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Do not perform sacrifice, celebrate the festival in a traditional way

Jaunpur News: कुर्बानी का प्रदर्शन नहीं करें, परंपरागत तरीके से मनाएं त्योहार

Mon, 02 Jun 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Do not perform sacrifice, celebrate the festival in a traditional way
खेतासराय। थाना परिसर में सोमवार को बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि कुर्बानी का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। परंपागत तरीके से त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखे। कुर्बानी का प्रदर्शन न करें। शासन की गाइडलाइन का पालन करें। त्योहार में खलल डालने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। श्री राय ने कहा किसी को समस्या होती है तो वह प्रशासन को सूचित करें। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने नगर में साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया। चैयरमैन वसीम अहमद ने नगर के लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। मोबाइल पर इसका वीडियो बना कर वायरल न करें अन्यथा कार्यवाही होगी। इस अवसर पर मदरसा एजाजुल उलूम के सैयद ताहिर ने बताया कि मरकजी ईदगाह में ईद की नमाज 7.15 बजे होगी। इस अवसर पर नवाब अहमद, मौलाना अहमद नसीम,जगदम्बा पांडेय, सतीश यादव त्रिदेव, मोहम्मद असलम खान,स अहमद, प्रधान मो. अरशद, शमीम अहमद, विक्की गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed