{"_id":"5ebd450c8ebc3e90541ff092","slug":"do-not-increase-proximity-with-foreigners-maybe-korana-jaunpur-news-vns5248483134","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेशियों से ना नजदीकियां बढ़ाना, क्वारंटीन नियमों का नहीं कर रहे पालन, हो सकता है कोराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेशियों से ना नजदीकियां बढ़ाना, क्वारंटीन नियमों का नहीं कर रहे पालन, हो सकता है कोराना
विज्ञापन
मुंबई और गुजरात से लौट रहे लोगों से जौनपुर जिले में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में कोरोना के चार नए केस मिले हैं, जो मुंबई से आए लोग है। इसके पहले दो मई को मुंबई से ही आए पिकअप चालक में कोरोना का संक्रमण मिला था। ऐसे में बाहर से आने वालों से मिलने जुलने में सावधानी बरतने की जरुरत है। परदेशियों को घर की बजाय निर्धारित अवधि तक क्वारंटिन नियम का पालन करना जरुरी है।
इस समय मुंबई व गुजरात सहित अन्य स्थानों से काफी संख्या में रोज जिले में आ रहे हैं। कोई ट्रेन से आ रहा है तो कोई ट्रक, ऑटो व बाइक सहित अन्य साधनों से सीधे अपने घर पहुंच जा रहे हैं। ट्रेन से आने वाले लोगों की जांच तो हो रही है, लेकिन अन्य साधनों से आने वाले लोगों की जांच नहीं हो पा रही है। वे सीधे अपने-अपने घर चले जा रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है।
इसमें सबसे अधिक मुंबई और गुजरात से लोगों के आने की संख्या है, जो सीधे घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है। जब तक उनके आने की सूचना प्रशासन को मिल रही है, तब तक वे कई दिन तक अपने घर पर रह चुके होते हैं। ऐसे में लोग अपना खुद बचाव नहीं किए तो कोरोना संक्रमण फैल सकता है। इसके लिए बाहर से आने वाले लोगों की सूचना प्रशासन को देना आवश्यक है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्ति को 21 दिन तक क्वारंटीन में रहना जरुरी है। हर व्यक्ति को इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे किसी भी व्यक्ति के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल कंट्रोल रुम को अवगत कराएं।