फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Do not give medicines to the patients associated with shortness of breath and cold and cough

सांस फूलने और सर्दी-खांसी से जुड़े मरीजों को बिना पर्ची न दें दवा

Fri, 10 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Do not give medicines to the patients associated with shortness of breath and cold and cough
मछलीशहर नगर के मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर ड्रग इंस्पेक्टर ने उन्हें कोरोना से बचाव करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। बिना डॉक्टर के पर्चे के किसी भी व्यक्ति को सर्दी-खांसी और सांस फूलने से संबंधित दवा न दें।
विज्ञापन

सीएचसी के समीप एक सभागार में हुई बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल ने कहा कि कोरोना के संकट से उबरने के लिए सावधानी बरतनी जरुरी है। बीमारी को छिपाने न दें। जब तक लोग खुद आगे आकर इसकी जांच नहीं कराएंगे, इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने सभी संचालकों को एक्सपायरी और अन्य खराब दवाओं को स्टोर के बाहर अलग कार्टून में रखने का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर ने संचालकों को नकली दवाओं से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा जिले के कुछ स्थानों पर नकली दवा पकड़ी गई है। संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। आप भी नकली दवा बनाने वाली कंपनियों से सावधान रहें। उन्होंने ने सभी से दुकान पर मॉस्क पहन कर और सैनिटाइजर के साथ काम करने की नसीहत दी। बैठक में नगर मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी जगदीश उमर वैश्य, मनीष मौर्य, अफजल सिद्दीकी, राजकुमार मौर्य, जवाहिर यादव, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed