फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DNA test could not even reveal information about missing satisfaction

डीएनए जांच से भी नहीं हो पाई लापता संतोष की जानकारी.

Wed, 26 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
DNA test could not even reveal information about missing satisfaction
अरब सागर के तूफान में 17 मई को डूबे जहाज पर सवार मितावा गांव निवासी संतोष यादव का दस दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। बाहर निकाले गए शव व घायलों से पहचान के लिए संतोष के पिता का डीएनए सैंपल भी जांच के बाबत लिया गया था, इसके बावजूद निराशा हाथ लगी है। बेटे के लापता होने से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है तो पत्नी मासूम बच्चों के साथ बेसुध हैं।
विज्ञापन

मितावा निवासी संतोष यादव (35) जहाज पर इलेक्ट्रीशियन के पद पर दो वर्षों से तैनात हैं। तूफान के असर से उनका जहाज समुद्र में समा गया था। इसके बाद से ही संतोष लापता हैं। इसकी सूचना पर पत्नी सुनीता यादव अपने भाई तेजी बाजार गैरी निवासी सुभाष यादव व 12 वर्षीय बेटे दिव्यांशु के साथ मुंबई रवाना हो गई थीं। वहां पहुंचने के बाद जेजे हास्पिटल में पहुंचकर शवगृह व अस्पताल में भर्ती लोगों में पति को खोजती रहीं। काफी प्रयास के बाद भी संतोष का पता नहीं चला। इसके बाद पिता मथुरा प्रसाद भी मुंबई गए। 24 मई को उनका डीएनए सैंपल लिया गया। इसके आधार पर भी संतोष का कुछ पता नहीं चल सका है। दो भाइयों में बड़े संतोष परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य हैं। छोटा भाई रिंकू अलग रहता है। संतोष को पत्नी सुनीता के अलावा एक बेटा दिव्यांशु और पांच वर्षीय बेटी दिव्या है। वह छह माह पूर्व घर आए थे। घटना के बाद से ही मां आरती यादव अचेत अवस्था में पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed