{"_id":"679dbd27df9fcab96b0c8981","slug":"dmlt-student-died-in-road-accident-angry-students-block-road-in-jaunpur-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, आक्रोशित छात्रों ने लगाया जाम; मौके पर पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, आक्रोशित छात्रों ने लगाया जाम; मौके पर पुलिस फोर्स
Sat, 01 Feb 2025 11:50 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:50 AM IST
सार
Jaunpur Latest News : जौनपुर जिले में मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
जौनपुर मेडिकल कॉलेज के सामने छात्रों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के सामने शुक्रवार दोपहर वाहन की टक्कर से घायल डीएमएलटी छात्र दीपचंद्र यादव (निवासी जफरपुर, थाना सराय ख्वाजा) की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के सामने लुंबिनी-दुद्धी राज्यमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर एसएचओ विनय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रों ने किसी की नहीं सुनी और पैदल व साइकिल सवारों को भी रास्ता पार करने से रोक दिया। छात्रों का गुस्सा प्रशासन के प्रति साफ नजर आया, वे लगातार नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन