{"_id":"a8e0861d74907da91f0fc0a1dce428a8","slug":"dm-visits-interview-centres-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया साक्षात्कार स्थलों का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया साक्षात्कार स्थलों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने रविवार को लेखपाल भर्ती साक्षात्कार कराने के लिए चिह्नित राजकीय पालीटेक्निक कालेज जगदीशपुर, जिला उद्योग कार्यालय व जिला कृषि भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय पालिटेक्नीक कालेज में साक्षात्कार कराने का निर्देश दिया। साथ ही वहां व्याप्त कमियों को सुधारने को कहा।
जिले में 580 लेखपाल पद रिक्त है। जिसके लिए हुई लिखित परीक्षा में 2154 अभ्यर्थी पास हुए हैं। जिनका साक्षात्कार आठ फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक किया जाएगा। इसके लिए राजकीय पालिटेक्नीक कालेज जगदीशपुर, जिला उद्योग कार्यालय व जिला कृषि भवन को चिह्नित किया गया था। रविवार को जिलाधिकारी ने इन तीनों स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त व राजस्व रजनीश चन्द, सीआरओ राम सिंह,उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह व राजकीय पालिटेक्निक जगदीशपुर के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।