फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM posing as a teacher asked science questions to girl students and listened to poems

Jaunpur News: शिक्षक बनकर डीएम ने छात्राओं से पूछे विज्ञान के सवाल, सुनीं कविताएं

Sat, 06 Apr 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
DM posing as a teacher asked science questions to girl students and listened to poems
धर्मापुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने शुक्रवार को धर्मापुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने शिक्षक की भूमिका में छात्राओं से से कविताएं सुनीं और विज्ञान के सवाल किए। सही जवाब देने वाली आठ छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके बाद ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान गायब मिले दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


धर्मापुर ब्लॉक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रोज की तरह पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक जिलाधिकारी वहां पहुंचे और सीधा कक्षा छह में प्रवेश किया। सभी छात्राएं और शिक्षक उन्हें देख कर आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने माहौल को सामान्य किया और हंसते हुए छात्राओं से बातचीत की। कुछ देर बातचीत के बाद शिक्षक की भांति छात्रा को हिंदी में कविता सुनाने को कहा। छात्रा ने कविता सुनाई तो उन्होंने ताली बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद कक्षा सात में गए और वहां भी एक छात्रा से अंग्रेजी में कविता सुनी। इसके बाद कक्षा आठ में छात्राओं से विज्ञान के कुछ बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान छात्राओं ने भी उनसे बराबर चर्चा की। सभी बच्चियों का आत्मविश्वास देख डीएम खुश हुए। उन्होंने कक्षा 6 के छात्रा फ्लोरी, आभा, नेहा मौर्य, रिया मौर्य, साक्षी गुप्ता, कक्षा 7 में खुशी गौतम तथा कक्षा 8 की श्वेता मौर्य ,श्रेजल मौर्य को उनके दिए गए जवाब से खुश होकर 100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय की छत पर रेलिंग का निर्माण करवाने का भी आदेश दिया। इसके बाद एनएम सेंटर और प्रसव केंद्र का भी डीएम ने निरीक्षण किया। व्यवस्था सही मिलने पर एएनएम पूनम यादव, स्टाफ नर्स सविता यादव तथा सुषमा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा भंडारण कक्षा की मरम्मत का भी उन्होंने आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीडीओ कृष्ण मोहन यादव से मनरेगा के कच्चे काम को लक्ष्य से कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा कच्चे काम का पर्यवेक्षणीय जांच कराए जाने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन

गैरहाजिर दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब
जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अकाउंटेंट दिनेश कुमार, जेई आर ई डी मीनू गुप्ता अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उक्त दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। वही विथार गांव में चल रहे अमृत सरोवर के कार्य में कुछ लापरवाही देख उसे फाइल की जांच करने के लिए साथ में ले गए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव एडीओ पंचायत लालजी राम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन शशि रानी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत तहसील और मुफ्तीगंज स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने तहसील केराकत का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खतौनी कंप्यूटर कक्ष की मरम्मत कराने, साफ-सफाई कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि वादकारियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनका निस्तारण करायें। मुफ्तीगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मुरलीधर ओपीडी करते हुए पाए गये। जिलाधिकारी ने डॉक्टर से जन्म प्रमाण पत्र व पंजीकरण के साथ ही दवाओं और बेड की उपलब्धता की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed