फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM launches communication campaign with MLC

Jaunpur News: एमएलसी के साथ डीएम ने संचारी अभियान का किया शुभारंभ

Tue, 02 Jul 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
DM launches communication campaign with MLC
जिले में सोमवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। जिला क्षय रोग चिकित्सालय परिसर से एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

संचारी अभियान में नगर विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, सूचना विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग सहित सभी विभागों ने प्रतिभाग किया। रैली में सभी विभागों ने अपने प्रचार वाहनों एवं साफ-सफाई, फॉगिंग, छिड़काव इत्यादि के उपकरणों तथा मशीनों का प्रदर्शन कर साफ सफाई एवं छिड़काव का कार्य किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य 14 विभाग मिलकर गतिविधियां संपादित करेंगे। पंचायती राज विभाग एवं नगर पालिकाएं क्रमशः ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, झाड़ियों की कटाई, जलभराव का निस्तारण, नालियों की सफाई एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का कार्य कराया जाता है। शिक्षा विभाग द्वारा नोडल अध्यापक के माध्यम से बच्चों को साफ-सफाई एवं वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है। इस बार संचारी अभियान में स्टाफ डायरिया कैंपेन भी चलाया जा रहा है। स्टाफ डायरिया कैंपेन की थीम डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान है। अभियान में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को घरों में आशा ओआरएस और जिंक का वितरण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed