फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM angry over low recovery in trade tax

Jaunpur News: व्यापार कर में कम वसूली पर डीएम नाराज हुए

Sat, 22 Feb 2025 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
DM angry over low recovery in trade tax
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि व्यापार कर में प्रवर्तन कार्य बहुत कम हुआ है, उसे बढ़ाया जाए। व्यापार कर में लक्ष्य की तुलना में प्राप्ति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। खनन विभाग की समीक्षा करते हुए पाया कि 40 भट्ठों ने रॉयल्टी जमा नहीं की है। इसे शत-प्रतिशत जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि जिस दिन बैनामे हो, क्रेता को उसी दिन बैनामे की कॉपी उपलब्ध करा दी जाए। इसके अलावा अभियान चलाकर मुकदमाें का निस्तारण कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed