फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District's promising people hoisted the flag in NEET

Jaunpur News: नीट में जिले के होनहारों ने लहराया परचम

Thu, 15 Jun 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
District's promising people hoisted the flag in NEET
जौनपुर। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में जिले के होनहारों ने परचम लहराया है। रिजल्ट घोषित होने पर सफल मेधावियों के घरों में खुशी का माहौल रहा। परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रिजल्ट के बाद युवाओं में काफी उत्साह रहा।बरसठी क्षेत्र के भदराव गांव निवासी सौम्या मौर्य को नीट में जनरल 1540 रैंक मिली है। बदलापुर के श्री बजरंग इंटर कॉलेज घनश्यामपुर में वरिष्ठ लिपिक संतोष तिवारी के पुत्र रजनीश तिवारी का नीट में चयन हुआ है। सुजानगंज क्षेत्र के रायपुर चवारवा के निवासी सीमांत पटेल ने 676 अंक हासिल किए। बराई गांव निवासी अगस्त्य उपाध्याय ने 1142 वीं रैंक प्राप्त की। सिकरारा क्षेत्र के जाम कम्पोजिट स्कूल के शिक्षक दीपक चतुर्वेदी के पुत्र श्यामजी चतुर्वेदी ने नीट में 720 के सापेक्ष 618 अंक हासिल किया। डमरुआ गांव के आशीष तिवारी के पुत्र सौम्य तिवारी ने 643 अंक, ग्राम सभा देवी गंज निवासी गिरिजा पाल के पुत्र जितेंद्र पाल को नीट 615 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल किया। मछलीशहर के अमारा गांव निवासी डॉ. नागेंद्र पटेल के छोटे पुत्र अनूप , सरांवा गांव निवासी प्राथमिक विधालय में शिक्षक भैयालाल यादव की पुत्री नेहा यादव, गांव निवासी नम्रता यादव पुत्री सोहन लाल, घघारिया गांव निवासी हरिओम यादव पुत्र लालमनि यादव, सचिन कुमार यादव पुत्र राज बहादुर यादव कुंवरपुर ने सफलता पायी। केराकत क्षेत्र के ग्राम कुसरना हनुमान नगर स्थित पार्वती पब्लिक स्कूल की छात्रा संजीवनी यादव ने भी सफलता पाई है। रामनगर ब्लाक के पुरेदयाल कसेरू निवासी अमर सिंह पुत्र मनोज सिंह ने 620 अंक के साथ सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed