फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District Social Welfare Officer summoned

जिला समाज कल्याण अधिकारी तलब

Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
District Social Welfare Officer summoned
जिले के डमरूआ गांव में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने आए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौंड ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को तलब किया है।
विज्ञापन

उन्हें अवगत कराया गया कि तीन महीनों पहले प्रभात चन्द्र सिंन्हा का एक मेडिकल बिल निदेशक समाज कल्याण उत्तर प्रदेश ने स्वीकृत करके संबंधित धनराशि का चेक बनाने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रेषित किया था। बावजूद इसके वह चेक नहीं निर्गत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करने पर डीेएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र भी लिखा लेकिन समाज कल्याण अधिकारी ने प्रति उत्तर में कह दिया कि मामला उनके कार्यालय से संबंधित ही नहीं है। जबकि समाज कल्याण के उपनिदेशक ने बीते 18 अगस्त को ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को संबंधित धनराशि का चेक बना कर निर्गत करने का निर्देश दिया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने लखनऊ स्थित अपने सचिव से तत्काल जौनपुर जिले के समाज कल्याण अधिकारी से बात कराने को कहा। बात नहीं हो पाई तो उन्होंने अपने सचिव को उक्त अधिकारी को तीन तारीख को लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में तलब करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed