फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District Magistrate was honored by Yogasana Book of World Record Council

Jaunpur News: योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल की ओर से जिलाधिकारी को किया गया सम्मानित

Thu, 21 Aug 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate was honored by Yogasana Book of World Record Council
तिरंगा यात्रा में रिकॉर्ड बनाने पर डीएम जौनपुर को सम्मानित करती योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का
जिलाधिकारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीते 13 अगस्त को जनपद में पुलिस लाइन से शाही किले तक 5 किमी की तिरंगा यात्रा रैली ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। जिस पर योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल की ओर से जिलाधिकारी को बुधवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल की ओर से आए आचार्य डॉ. यश पराशर व डाॅ. मालविका वाजपेयी ने जिलाधिकारी को जनसुनवाई कक्ष में प्रमाण-पत्र प्रदानकर सम्मानित किया। डीएम को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा में सभी जनपदवासियों के उत्साह से यह कार्यक्रम सफल हुआ है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत तीनों चरणों में जनपद में सर्वाधिक तिरंगा रैलियां निकाली गई। तीनों चरणों में इस दौरान वृहद स्तर पर रैलियां निकाली गई। 13 अगस्त को आयोजित इस विशाल, भव्य व ऐतिहासिक तिरंगा रैली में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित आदि का प्रबंधन किया गया था, जिससे यह विशाल रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने विश्व रिकार्ड बनाने में अपना योगदान देने वाले तथा तिरंगा रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed